बेगूसराय: मेयर के आदेश पर GD कॉलेज के पास दुकानदारों को किया गया व्यवस्थित, हटाया जाएगा अतिक्रमण
मेयर पिंकी देवी के आदेश पर जीडी कॉलेज के पास दुकानदारों को व्यवस्थित करने का काम किया गया. इस संबंध में मेयर ने बताया कि शहर सुंदर दिखे इसको लेकर जीडी कॉलेज के पास दुकानदारों को व्यवस्थित करने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को हटाने का काम भी किया जाएगा. मेयर ने कहा कि शहर को साफ, सुंदर एवं जाममुक्त बनाना है.