बेगूसराय: नगर निगम सभागार में नियमित टीकाकरण के लिए मेयर की अध्य्क्षता में हुई बैठक, सिविल सर्जन रहे मौजूद
नगर निगम सभागार में मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण बहुत आवश्यक है. टीकाकरण से मनुष्य के शरीर में रोग निरोधी क्षमता का विकास होता है.