वारिसनगर: रहुआ पूर्वी गांव में खेत में बिछे विद्युत तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत
वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ पूर्वी गांव में मंगलवार दिन के 2:00 बजे करीब में रहुआ पूर्वी गांव के निवासी स्वर्गीय जुगत मांझी के 55 वर्षीय पुत्र बच्चा मांझी को पानी पटवन के दौरान खेत में विछे नंगे तार से करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची वारिसनगर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।