जौनपुर: मनरेगा नाम बदलने के विरोध में एनएसयूआई अध्यक्ष अमन सिन्हा को किया गया नज़रबंद
वाराणसी में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन से पहले एनएसयूआई जौनपुर के अध्यक्ष अमन सिन्हा को प्रशासन ने नज़रबंद कर दिया। उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की इस कार्रवाई को एनएसयूआई ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है