रॉबर्ट्सगंज: अनपरा के डीबुल गंज में कार सवार युवक-युवती का हंगामा हुआ वायरल, दूसरी कार से टकराने के बाद जमकर हुआ हंगामा
अनपरा थाना क्षेत्र के डीबुलगंज में कार सवार युवक युवती के हंगामे का वीडियो गुरुवार दोपहर 12बजे वायरल हुआ बता दें कि युवक और युवती भाड़े की कार को बुक करके मध्य प्रदेश जा रहे थे,इसी दौरान अनपरा के डिबुलगंज में उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई, इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया इस दौरान युवती द्वारा उनका वीडियो बनाने पर आपत्ति भी की गई।