राजसमंद: मियाला खेत के ग्रामीणों को बेदखल करने की साजिश, प्रशासन से की न्याय की मांग
राजसमंद, भीम - तहसील भीम के मियाला खेत गांव के निवासियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना वैध कानूनी प्रक्रिया के पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। ग्रामवासियों का कहना है कि वे पीढ़ियों से इस भूमि पर रह रहे हैं, इसे कृषि योग्य बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन अब उन पर झूठी शिकायतों और धमकियों के जरिए दबाव डाला जा रहा है।