बिजनौर: बिजनौर में मंडावर नांगल मार्ग पर मायापुरी हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार और भैंसा बुग्गी में हुई भीषण टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jan 2, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब 6 बजे भयंकर कोहरे के कारण भैंसा बुग्गी व बाइक में टक्कर हो गई। मंडावर नांगल मार्ग पर मायापुरी हनुमान मंदिर के पास भैंसा बुग्गी व बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जावेद को स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।