कलसी: कालसी पुलिस ने किया चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं का खुलासा, 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Kalsi, Dehradun | Jan 11, 2024 कालसी में संपन्न हुई जौनसार भावर क्षेत्र की महापंचायत में नशाखोरों के विरूद्ध पुरजोर कार्यवाही की मांग का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा महापंचायत के मुख्य बिंदुओं की प्रशंसा की गई। इसके एजेंडे को एक नजीर बताते हुए थानाध्यक्ष कालसी को तलब कर कालसी में दर्ज प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई तथा 48 घंटे के भीतर समस्त प्रकरणों का खुलासा किया।