उपनगर गोला के बेवरी मुक्तिधाम वार्ड नंबर 3 स्थित एक गुमटी मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकान मालिक के परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन प्रभावित हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गुमटी के भीतर मौजूद सभी सामग्री, जिसमें एक फ्रीजर, स्टेबलाइजर और अन्य सामान शामिल था।