ग्यारसपुर: रविवार को ग्राम सुआखेड़ी मे महिला को पति ने मारपीट कर पिलाया जहर,पुलिस के साथ पहुचे भाई ने कराया जिलाअस्पताल मे भर्ती
रविवार को ग्यारसपुर के ग्राम सुआखेड़ी में रहने वाली दो बच्चो की मां सुमन लोधी को उसके पति दीवान सिंह द्वारा मारपीट कर जहर पिला दिया गया। सुमन के भाई सौरव पुलिस के साथ घर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 15 साल पहले शादी हुई थी और पिछले 10 सालों से पति सुमन के साथ मारपीट कर रहा है। उसके दोनों पैर भी मारपीट में कमजोर हो चुके हैं।