दरअसल थाना खुटार पुलिस ने जहर खुरानी व टप्पे बाजी करने के मामले में 4 महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झारखंड जिले की रहने वाली निकिता, बिंदिया, सेनवा देवी, राजनंदनी, अजय मलहार, उदय मलहार, साजन कुमार और पवन मलहार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सोने चांदी के आभूषण स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन, 5 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।