कांकेर ज़िले के ग्राम टहंकापार में जंगली जानवरों की गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता गहराती जा रही है। बीते कई महीनों से तेंदुआ गांव के आसपास घूमते देखा जा रहा है। हाल ही में तेंदुए ने गांव में घुसकर एक बछड़े को मार डाला, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।