अररिया: अररिया में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 79 किलो गांजा के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 20, 2026 अररिया शहर के जीरोमाइल ओवर ब्रिज के निकट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक एसयूवी वाहन से करीब 79 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोच लिया। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें बिहार के सीमावर्ती इलाकों में तस्करी पर लगाम कसने का प्रयास किया जा रहा है।