सोमवार को शाम 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार भगत चौराहे पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक पक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पक्षी को चाइनीज मांझे से मुक्त कराया, जिससे समय रहते उसकी जान बच सकी,घायल पक्षी को उपचार के लिए जीव दया सेवा संस्था को सौंपा गया है।