शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगहा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया
स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव' का शुभारंभ एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम महापौर योगेश ताम्रकार के मुख्यातिथ्य और उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुष्मिता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को शासकीय संदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा में आयोजित किया गया।इस दौरान स्कूल में अध्यनरत छात्रो के साथ विद्यालय में पदस्त शिक्षक रहे मौजूद।