समस्तीपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है जिसका असर घर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र से मिडिल स्कूल के किचेनों तक दिख रहा है। प्रखंड के वार्ड 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गैस सिलेंडर का कनेक्शन है सिलेंडर 10 दिन से खत्म है। केंद्र की रसोइया मिट्टी का चूल्हा बनाकर एमडीएम बना रही थी। यही हाल जिले के वारिसनगर, खानपुर, शिवाजीनगर, रोसड़ा समेत विभिन्न जगहों से आई है