जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के बासुकीनाथ हनुमान नगर से शुक्रवार शाम लगभग 5:50 पर मां सरस्वती की प्रतिमा को टोला के महिला द्वारा आरती उतार कर मां को विदाई दी गई।वहीं मोहल्ले के युवा और बुजुर्ग बड़ी धूमधाम से अवीर गुलाल उड़ाते हुए गाजे बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा को बासुकीनाथ स्थित शिव गंगा सरोवर की ओर रवाना किया गया जयकारे के साथ।