चान्हो: रघुनातपुर में सात पड़हा सरना पार्थना सभा का आयोजन
Chanho, Ranchi | Feb 16, 2025 चान्हो प्रखंड के रघुनातपुर में रविवार 2 बजे से सात पड़हा सरना पार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत झखरा स्थान में गांव के सभी स्थान एकजुट होकर गांव में सुख समृद्धि को लेकर प्रार्थना किया। कार्यक्रम में गांव के सभी आदिवासी महिला पुरुष शामिल हुए और आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना की वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बेहतर बनाना है.