मदुरना गांव से 8 पीस ब्लू लाइन देसी शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया। गुरुवार की शाम 6 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि धंधेबाज चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के मोती राम के 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर मदुरना गांव पुलिस पहुंची तो घूम-घूम कर शराब बेच रहा था।