कटनी नगर: सिंगौड़ी ग्राम में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों से किया जहरीली वस्तु का सेवन.जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटनी के सिंगौड़ी ग्राम में रहने वाली महिला ने अपने घर पर अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते महिला की अचानक बहुत तबीयत खराब होना शुरू हो गई,जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो फौरन ही एंबुलेंस की सहायता से महिला को कटनी जिला अस्पताल मिलकर भर्ती कराया गया है, जहां महिला का उपचार डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।