कांगड़ा: नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में अंडर-16 वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, नप अध्यक्ष रहीं मुख्यातिथि
Kangra, Kangra | Feb 16, 2025 जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पूरे जिले में अंडर-16 वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 8 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार काे साढ़े 5 बजे नगर परिषद मैदान कांगड़ा में हुआ। समापन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।