ग्राम बिला में सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय मिलन राज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल के पिता कमलेश ने बताया कि वह और उनकी पत्नी बबली मजदूरी करने के लिए किशनगढ़ गए थे और बच्चा घर पर ही खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा सड़क पर पहुंच गया, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। वही यह घटना आज 18 नवंबर दोपहर 4:00 बजे की बताई गई है।