इटकी: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुशांत और सोनी कुमारी ने मारी बाजी, सेमीफाइनल में पहुंचे
Itki, Ranchi | Dec 14, 2024 प्रखंड के चचगुरा राजकीयकृत मध्य विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए बता आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 15 राज्यों के प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया है। यह कार्यक्रम रेड इविदयालोका व एलटी माइंड ट्री के संयुक्त तत्वधान में कराया गया था।