गोपालगंज: गोपालपुर पुलिस ने वाहन जांच में 15 लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 15 लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से पुलिस ने एक बाइक को भी जप्त किया है। वहीं गिरफ्तार शराब कारोबारी निशांत राय बताया गया है। इसकी जानकारी गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।