बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज में एनएसएस का प्लास्टिक मुक्त अभियान, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
गिरिडीह कॉलेज में बुधवार को 12 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–I के विशेष शिविर के पाँचवें दिन प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया। स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान चलाया और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलायी।