बेगूसराय: छठ पर्व को लेकर मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के घाटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
छठ पर्व के मद्देनजर मेयर पिंकी देवी ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण सोमवार की दोपहर 3:00 बजे किया. इस दौरान नगर आयुक्त भी मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने छठ घाट की साफ सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.