चंदला-बंसिया मार्ग पर मंगलवार शाम लगभग 6 बजे जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल युवक रामपाल, निवासी हर्रई के गडरिया पुरवा बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार हेतु उसे चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।