रायबरेली: रायबरेली जिले में चलाए जा रहे वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान मे,16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिले के अंदर विभिन्न थानों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को विभिन्न थानों से 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। और जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। जिले में आज 6 थानों से 16 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है।