बेगूसराय: मीरगंज से 38.625 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, SP ने दी जानकारी
रतनपुर थाना की पुलिस ने मीरगंज से 38.625 लीटर अवैध विदेशी शराब को जप्त किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार की शाम 4:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.