कहरा: कांड के अनुसंधान में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने 70 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रोका
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2024 बीते जून माह से नवम्बर माह के बीच पुलिस इंस्पेक्टरों के द्वारा समर्पित मासिक दैनिक प्रतिवेदन में निष्पादित दिखाए गए कांडों का कार्यालय में संधारित अनुक्रमणी के द्वारा मिलान करने पर 70 अनुसंधानकर्ताओं द्वारा संबंधित कांडों का अंतिम प्रपत्र समर्पित नही किया गया है। जिसके कारण कांड के अनुसंधान में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में SP उपेंद्रनाथ वर्मा ने तत्काल प्रभाव से सभी का वेतन रोक दिया।