नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार, ग्रामीण परेशान
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र में इन दोनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। जिसकी वजह से ग्रामीण भी काफी परेशान है। गांव अकबरपुर पट्टी व बीलना के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया है कि तेंदुआ आए दिन कहीं ना कहीं दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशान हैं। गुरुवार को करीब 7:00 बजे के आसपास में अकबरपुर पट्टी के पास खेत में घुसता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया।