कानपुर: बी एन डी कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर पद की भर्ती में लाखों रुपए रिश्वत का मामला, पीड़ित ने सीएम से की शिकायत
मालरोड के बीएनडी कॉलेज में कंप्यूटर आपरेटर पद की भर्ती में लाखों रुपए की रिश्वत लेने का मामला शनिवार 1 बजे सामने आया है। मामले में पीड़ित ने 20 दिसंबर 2024 को सीएम के जनता दर्शन में शामिल होकर शिकायत की थी, इसके बाद 15 अक्टूबर को भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुदीप सक्सेना ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा।