कानपुर: बर्रा 6 में कारोबारी के घर किराएदार ने दबंग के साथ मिलकर किया पथराव, जान से मारने की दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल
बर्रा 6 में एक कारोबारी के घर पर उसके ही किराएदार ने 15 से 20 लोगों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। वर्चस्व कायम रखने के लिए उसने करीब आधे घंटे तक इलाके में घूम-घूमकर तांडव किया। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार 12 बजे वायरल हो गया है।