टिकारी थाना क्षेत्र से गुजरे गया कुर्था सड़क स्थित 15 माइल के समीप एक साइकिल व बाइक में जोरदार टक्कर मंगलवार संध्या को हो गई। टक्कर में साइकिल सवार छात्र को गंभीर चोट आई। जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई।मृतक की पहचान पुरा ग्राम के वार्ड सदस्य रौशन पासवान के 14 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार से हुई है। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाजरत है।