परसिया: चांदामेटा उमरिया लाईन में दो महिलाओं पर कटर से हमला, लिव-इन रिलेशन छोड़ने से नाराज़ वृद्ध ने कटर मारा
चांदामेटा में दो बहनों पर बुजुर्ग ने कटर से हमला कर दिया। इस हमले से दोनो महिलाएं घायल हुई है। परासिया अस्पताल में उनका उपचार किया गया। दोनों पर 62 साल के बुजुर्ग ने हमला किया। लिव इन रिलेशन छोडने से वह एक महिला से नाराज था। घटना रविवार को साढे पांच बजे की है। हमलावर को पुलिस सोमवार को डेढ बजे परासिया अस्पताल लेकर आई। दोनो घायल महिलाएं भी अस्पताल मे थी।