झाझा: बाराजोर गांव के समीप रास्ता पार कर रहे एक बुजुर्ग को बाइक चालक ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Jhajha, Jamui | Jun 6, 2025 शुक्रवार की शाम 5 बजे झाझा प्रखंड के बाराजोर गांव के पास सड़क पार कर पानी पीने जा रहे बुजुर्ग परमेश्वर यादव को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजन की मदद से घायल को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर बीके राय ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक