झाझा: सिमुलतला रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 36 पर रेल अधिकारियों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस
Jhajha, Jamui | Jun 5, 2025 रेलवे लाइन पार करते समय होने वाली घटनाओं की रोकथाम को गुरुवार की शाम 4 बजे अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर सिमुलतला रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 36 पर जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे अधिकारी टीआई यू. के. चौधरी, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार और आरपीएफ प्रभारी रवि कुमार ने लोगों को रेलवे फाटक की सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने फाटक बंद रहने पर