रविवार को देर शाम परीक्षितगढ़ के भगवानपुर में तेंदुआ देखने से लोगों में फैल गई सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए सोमवार एवं मंगलवार को अभियान चलाया। मंगलवार को शाम 4:00 बजे तक वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश करती नजर आई । वन विभाग की टीम का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा।