राज्य सरकार द्वारा बाजारों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े बाजारों की मैपिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी निर्देश के अनुपालन में नगर पालिका कोंडागांव द्वारा शहर की सभी दुकानों का सर्वे एवं मैपिंग कराया गया है।