कैसरगंज विधानसभा में स्थित फखरपुर क्षेत्र के वजीरगंज से नंदवाल को जाने वाला मुख्य मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब दस किलोमीटर तक की सड़क इस तरह से जर्जर हो चुकी है ,कि लोगों का इस पर चलना दुश्वार है । हल्की बारिश सड़क तालाब का रूप ले लेती है । इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है ।स्थानीय ग्रामीण आलोक ने बताया कि इस क्षेत्र में तीन हाई स्कूल इं