बहराइच: बहराइच में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 8 माह से नहीं मिला मानदेय, CMO को सौंपा ज्ञापन
बहराइच के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई है। उनका कहना है कि वे अगस्त 2025 से विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अब तक 8 माह का मानदेय नहीं मिला है। कम्पनी द्वारा उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं ज्ञापन सीएमओ को सौपा।