गोरखपुर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने जिले के समस्त थानों के जनसुनवाई अधिकारी के साथ की मीटिंग
पुलिस लाइन में आज गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जनपद के समस्त थानों के जनसुनवाई अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक किया। एसएसपी ने बताया की थाने में आने वाले आगंतुक के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके प्रार्थना पत्र को रजिस्टर में दर्ज करने के बाद उन्हें रिसीविंग दें। और उनके मुकदमे की अपडेट भी उन्हें समय-समय पर देते रहें।