सांगानेर: नगर निगम हेरीटेज जयपुर की सतर्कता शाखा ने शहर में 40 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया
नगर निगम हेरिटेज जयपुर की सतर्कता शाखा ने सोमवार को अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ ट्रक सामान जब्त कर लिया। इस संबंध में हेरिटेज निगम के उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने शहर में 40 से अधिक स्थानों से सड़क और बरामदे पर से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया है।