जमशेदपुर के आमबागान मस्जिद से पंजाब शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने लाइव संबोधन किया। रविवार को 7:00 मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब की सराहना करते हुए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के बीच आपसी भाईचारे पर जोर दिया। मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी एकता और विविधता में है।