हरदोई: सधिनावां गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावां गांव में रविवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पत्नी के मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई।दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।मृतक की पहचान सधिनावां गांव निवासी धर्मपाल के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।