अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में जोकीहाट के एआईएमआईएम विधायक मो. मुर्शिद आलम को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए विधायक को फोन कर धमकी दी थी।मामले को लेकर विधायक ने पलासी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था