मथुरा: वृन्दावन में योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला, शहीद कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की
वृन्दावन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार शाम करीब 7 बजे रंगजी मंदिर से गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्ती थामे कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते चल रहे थे। महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने विधानसभा घेराव में शहीद कार्यकर्ता को श्रद्धाजंलि दी।