मऊ: नई बाजार के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास बाइक सवार की टक्कर ऑटो से हो गई। इस घटना में 22 वर्षीय विनय निवासी कटीहारी थाना घोसी तो दूसरा सालू 23 वर्ष निवासी ठीकरिया दोहरीघाट गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।