लाडपुरा: कोटा में पकड़ा गया 28 लाख का नशे का सामान, शहर में बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Jan 10, 2026 कोटा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गरूड व्यूह के तहत भीमगंजमंडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 132.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है।