बिजनौर के चांदपुर में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्र एवं छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ उदिता राजपूत और मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुआ है।